सेफ सिटी योजना उत्तर प्रदेश

देश में बढ़ता महिला अपराध सरकार एवं समाज के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। इसकारण उत्त्तर प्रदेश सरकार समय समय पर अपने राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए विविध सरकारी योजनाओंकी शुरुआत करती रहती है।
उसी योजनाओं में से एक योजना जिसका नाम सेफ सिटी योजना उत्तर प्रदेश है। जिसे बजट 2022 में शुरू करने की घोषणा की गयी है जो राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण योजना है।

उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं के साथ दुराचार, छेडछाड , चैन स्नेचिंग जैसे अपराध होते रहते है। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना की शुरुआत की गयी है। जिसके माध्यम से महिलाओं के प्रति बढते अपराध रोकने में मदत मिलेगी।

इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य के 6 शहरों लखनऊ, नोएडा, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिला पुलिस की तैनाती, पिंक बूथ, पैनिक बटन, हेल्पडेस्क, पिंक बस जैसे सुविधाओं की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा 523 करोड़ रुपयोंका बजट निर्धारित किया गया है।

योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्य किये जाएंगे। इस से महिलाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ बनाये जाएंगे। इन बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि महिलाओं की शिकायत का तुरंत निपटारा हो सके।

योजना का नामUttar Pradesh Safe City Yojana
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की महिलाएं
लाभमहिलाओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी
उद्देश्यमहिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और अपराध को रोकना
बजट523 करोड़ रूपये

सेफ सिटी योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत की जानेवाली सुरक्षा व्यवस्था

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की बढ़ोतरी
  • पुलिस थाने में महिला हेल्पडेस्क
  • महिला पुलिस के गस्त में बढ़ोतरी
  • पिंक बसों की व्यवस्था,
  • पैनिक बटन व्यवस्था
  • पिंक बूथ व्यवस्था
  • शहरों में सड़कों पर सीसीटीवी कैमेरे लगाए जाएंगे
  • जहा अँधेरा है वहाँ स्ट्रीट लाईट लगाई जाएगी
  • भीडभाड तथा वीरान जगहों पर महिला पुलिस बूथ खिले जाएंगे
  • महिलाओं के लिए पिंक टॉइलेट की व्यवस्था की जाएगी
  • रेलवे स्टेशन और रोडवेज के पास वुमन शेल्टर होम बनाया जाएगा जिसमे शहर में आनेवाली गरीब महिलाएं वह रुक सके
  • अंधेरी जगह पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी ताकि महिलाएं निडर होकर रात में भी घरों से निकल सके
सेफ सिटी योजना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना का उद्देश्य

  • उत्तर प्रदेश राज्य में महिला अपराधों को रोकना और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • सेफ सिटी योजना के अंतर्गत महिलाओं के डर को ख़त्म करके उन्हें निडर बनाना इस योजना का उद्देश्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना यह उद्देश्य है।
  • राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके घर के पास प्रतिमाह 10000/- रुपयों के वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है उसके लिए आगे पढ़ें बिजली सखी योजना
  • राज्य सरकार गरीब परिवार की कन्याओंको शिक्षा के लिए दे रही है 30 हजार रुपयोंकी आर्थिक सहायता उसके लिए आगे पढ़ें कन्या विद्या धन योजना

उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना की विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के महिलाओं के प्रति बढते अपराधों को देखते हुए सेफ सिटी योजना की शुरुआत की गयी है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं को सबसे बेहतरीन सुरक्षा का माहौल पैदा किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत लखनऊ के लाल बाग में कमांड कंट्रोल सेंटर खोला जाएगा।
  • राज्य में महिलाओं के प्रति सुरक्षित माहौल पैदा होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस कर्मियों के ऊपर ही होगी।
  • उत्तर प्रदेश की महिलाओं को शत प्रतिशत सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए इस योजना को संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना के फायदे

  • उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की बढ़ोतरी , पुलिस थाने में महिला हेल्पडेस्क, महिला पुलिस के गस्त में बढ़ोतरी, पिंक बसों की व्यवस्था, पैनिक बटन, पिंक बूथ जैसे सुविधाओं की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत सीसीटीवी कैमेरे, स्ट्रीट लाईट, भीडभाड तथा वीरान जगहों पर महिला पुलिस बूथ, पिंक टॉइलेट आदि व्यवस्था की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकारी बसों में सीसीटीवी कैमेरे तथा पैनिक बटन  लगाए जाएंगे। महिला आपातकालीन स्थिति में बसों में मौजूद इस पैनिक बटन को दबाकर पुलिस कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क कर सकेगी।
  • योजना की सहायता से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी।
  • इस योजना की सहायता से राज्य में महिलाओं के साथ होनेवाली छेडछाड, चैन स्नैचिंग, दुराचार जैसे अपराधों में कमी आएगी।
  • इस योजना की सहायता से महिलाएं रात में बिना किसी डर के शहरों में प्रवास कर सकेगी।
  • योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।
  • इस योजना की सहायता से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी आएगी।
Telegram GroupJoin
Uttar Pradesh Safe City Yojana Helpline Number1090

सारांश

मै आशा करता हु की उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हो चुकी है फिर भी आपके मन में इस योजना से जुड़े कोई सवाल हो तो हमे Comments या Email के माध्यम से जरूर बताये हम आपके सवालोंके जवाब देने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे ताकि आपके दोस्त भी इस योजना का लाभ उठा सके या फिर Facebook Instagram और अन्य Social Media पर जरूर Share करे ताकि किसी जरूरतमंद तक यह जानकारी पहुँच सके और वह इस योजना का लाभ उठा सके।